17 दिसंबर 2024 - 09:49
सीरिया बना इस्राईल का सुरक्षा कवच, जौलानी ने दी तल अवीव को गारंटी

तकफीरी आतंकी गुट के सरग़ना जौलानी ने इस्राईल की सुरक्षा का वादा करत हुए कहा कि हम सीरिया की धरती को इस्राईल के खिलाफ किसी भी सूरत मे इस्तेमाल नहीं होने देंगे।

जिस समय अवैध ज़ायोनी राष्ट्र सीरिया पर हमला करते हुए इस देश के सैन्य संसाधन और बुनिययादी ढांचे को नष्ट कर रहे है ठीक उसी समय आतंकी गुट इस्राईल् को सुरक्षा का वचन दे रहे हैं। सीरिया पर कब्जा जमाने वाले तकफीरी आतंकी गुट के सरग़ना जौलानी ने इस्राईल की सुरक्षा का वादा करत हुए कहा कि हम सीरिया की धरती को इस्राईल के खिलाफ किसी भी सूरत मे इस्तेमाल नहीं होने देंगे। 

सीरिया पर ज़ायोनी सेना के हमले रोकने की गुहार लगाते हुए आतंकी सरग़ना ने कहा कि इस्राईल इन हमलों के लिए  हिज़्बुल्लाह और ईरानी मिलिशिया की मौजूदगी का जस्टिफिकेशन देता था और अब यह जस्टिफिकेशन खत्म हो गया है। द टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जौलानी ने कहा कि वह सीरिया को इस्राईल या किसी और देश पर हमला करने के लिए लांच पैड बनने नहीं देगा।